September 29, 2026

जमीन विवाद में मारपीट, एक ही परिवार के चार लोग घायल

Read Time:1 Minute, 6 Second

मो0 काजु (फलका)

फलका थाना क्षेत्र के जनकपुर वार्ड संख्या चार में रविवार को पूर्व से चले आ रहे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज फलका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया, जहां अशोक मुनि की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इसको लेकर पीड़िता ने फलका थाना में आवेदन देकर मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक दूसरे पक्ष की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी थी।

Previous post चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दो छात्राएं सम्मानित।
Next post अग्निपीड़ित पांच परिवारों को रेड क्रॉस ने दी राहत।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial