November 10, 2026

जमीनी विवाद में परिवार पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने की कोशिश, 7 आरोपी हिरासत में,एसडीएच में उपचार जारी

Read Time:1 Minute, 55 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघमारा गांव में गुरुवार को जमीनी विवाद को लेकर एक परिवार पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। पीड़िता निराला सिंह (65 वर्ष) ने मनिहारी थाना में आवेदन देकर बताया कि दोपहर करीब 1:30 बजे उनके घर पर गांव के ही दशरथ प्रसाद सिंह, उनके पुत्रों सहित एक दर्जन से अधिक लोग लाठी, डंडा और पेट्रोल की बोतलों के साथ हमला करने पहुंचे। उस समय पीड़िता की पत्नी रसोई में, पुत्री नमिता स्नानगृह में और पुत्र विनीत घर पर ही मौजूद थे।हमलावरों ने परिवार को गालियां दीं, धक्का-मुक्की की और पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। विनीत और नमिता पर भी हमला किया गया। आरोपियों ने धमकी दी कि यह जमीन हमारी है, खाली करो वरना जान से हाथ धोना पड़ेगा। पीड़िता के शोर मचाने पर पड़ोसियों की भीड़ जुटी, जिससे हमलावर फरार हो गए।मनिहारी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है और अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है। घटना से गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पीड़ित परिवार का अनुमंडल अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Previous post उत्क्रमित मध्य विद्यालय उफरैल में जाने आने के लिए सड़क नहीं रहने से छात्र-छात्राओं को हो रही है परेशानी
Next post 8 जुलाई को श्रावणी मास के उपलक्ष पर हरियाली तीज उत्सव का होगा आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial