November 10, 2026

8 जुलाई को श्रावणी मास के उपलक्ष पर हरियाली तीज उत्सव का होगा आयोजन

Read Time:1 Minute, 50 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

आगामी 8 जुलाई रोज मंगलवार को अग्रसेन भवन बिनोदपुर कटिहार में मारवाड़ी युवा मंच कटिहार जागृति शाखा की ओर से श्रावणी मास के उपलक्ष पर हरियाली तीज उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।जिसकी तैयारी अंतिम चरण में है। उक्त विषय की जानकारी संस्था के अध्यक्ष खुशबू अग्रवाल, सचिव कृष्ण अग्रवाल तथा विकास अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष बड़े ही धूमधाम से श्रावणी मास के उपलक्ष पर मारवाड़ी युवा मंच कटिहार जागृति शाखा के द्वारा हरियाली तीज उत्सव मनाया जा रहा है। इन्होंने बताया कि 8 जुलाई रोज मंगलवार को अग्रसेन भवन विनोद पर कटिहार में दोपहर 3:00 से उत्सव प्रारंभ होगा। उत्सव में 8 से 12 वर्ष के बच्चों के द्वारा देश भक्ति, राजस्थानी एवं भगवान रिलेटिव डांस कंपटीशन का आयोजन किया जाएगा। साथ ही मेहंदी प्रतियोगिता, राखियां ही राखी, बैलून प्रतियोगिता, रैंप वॉक, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। तीज उत्सव स्थल पर कई स्टाल लगाए जाएंगे। इस कार्यक्रम के संयोजक सरोज सकसरिया एवं सुनीता गोयंका है। इस कार्यक्रम की तैयारी लगभग पूर्ण कर ली गई है।

Previous post जमीनी विवाद में परिवार पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने की कोशिश, 7 आरोपी हिरासत में,एसडीएच में उपचार जारी
Next post खेमका हत्याकांड का चैंबर ने किया कड़ा प्रतिरोध बढ़ते अपराध पर विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने जताई चिंता।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial