July 27, 2026

पोशन पखवाड़ा के तहत किया गया जागरूक।

Read Time:2 Minute, 15 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी प्रखंड के बाघमारा पंचायत परिसर में पोशन पखवाड़ा के तहत विभागीय निर्देश के आलोक में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ ने दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम में कमजोर और कुपोषित बच्चों को ग्रामीण परिवेश में अच्छा खाना, साफ सफाई संबंधित जानकारी दी गई। वही ०-६ वर्ष के बच्चों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए उचित परिवेश में रखने को लेकर डेमो किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म और बच्चों का अन्नप्राशन संबंधी भी डेमो किया गया और उन्हें देखभाल की उचित जानकारी दी गई। अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ ने संबोधित करते हुए कहा की बच्चों को साफ सफाई व बेहतर पोषण की आवश्यकता है और इसमें बच्चों की मां को सजग रहना होगा। कार्यक्रम में बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया जिनमें शिवम कुमार मंडल, नेहा कुमारी, अंकेश कुमार को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा अच्छे काम करने वाली सेविका के रूप में रेनू निशा, संगीता कुमारी, रीना कुमारी, लूसी रानी, ममता कुमारी, सुनीता कुमारी, रिंकू देवी, शोभा देवी को प्रशस्ति पत्र दिया गया।इस अवसर पर सीडीपीओ अमृता बर्मा, एलएस सूर्यमुखी, एलएस फुलमनी, प्रखंड समन्वयक नादिरा खातून, सेविका सीमा देवी, संगीता कुमारी, रेखा कुमारी , वार्ड सदस्य सुधीर रविदास, रामानंद पासवान उपस्थित रहे।

Previous post पूर्व मुखिया के पैतृक आवास में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन।
Next post भूमि विवाद निपटारा हेतु जनता दरबार का हुआ आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial