July 27, 2026

भूमि विवाद निपटारा हेतु जनता दरबार का हुआ आयोजन।

Read Time:1 Minute, 5 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार अंचलाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति मे उभय पक्षों की आपसी सहमति के उपरांत भूमि विवाद का निपटारा किया जाना है। इसी आलोक मे शनिवार को मनिहारी थाना परिसर मे राजस्व पदाधिकारी विवेकानंद एवं प्रशिक्षु एस आई सोनाली राज ,रवीन्द्र कुमार की उपस्थिति मे जनता दरबार आहुत की गयी। भूमि विवाद से संबंधित चार नये मामले प्रतिवेदित हुए।पूर्व से लंवित चली आ रही दो मामलों का निपटारा ऊभय पक्षों की आपसी सहमति एवं मेलजोल से निपटा दिया गया । भूमि विवाद की शिकायत के साथ बड़ी संख्या मे लोग जनता दरवार मे पहुंचे थे। वही पांच लोगों को नोटिस भेजा गया है।

Previous post पोशन पखवाड़ा के तहत किया गया जागरूक।
Next post माध्यमिक परीक्षा में साक्षी और आरती ने इलाके का किया नाम रोशन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial