April 30, 2026

बलरामपुर विधायक महबूब आलम ने बिहार सरकार से कोआर्डिनेशन कमेटी बनाने का किया मांग ।

Read Time:1 Minute, 38 Second

Sr.Reporter:– इसरारुल हक ///

65 बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के भाकपा माले विधायक महबूब आलम ने जनता दल यूनाइटेड और राजद के नेताओं के अनर्गल बयानबाजी को दरकिनार करते हुए सरकार को चट्टान कि तरह स्थिर बताते हुए किसी प्रकार के अनावश्यक बयान बाजी से बचने कि सलाह दी है। विधायक ने शिवानदंपुर स्थित निज आवास पर इस संबंध में प्रेस वार्ता आयोजित कर पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार बने लगभग एक महीना हुआ है। इसके बावजूद अभी तक ब्यूरोक्रेट्स का मन नहीं बदला है। भाजपाई मानसिकता वाले जितने भी पदाधिकारि है वो अपने मनमानी पर अब भी लगे है । ऐसे पदाधिकारियों पर लगाम लगाना जरुरी हो गया है। जिसको लेकर वो बिहार के मुखिया एवं उप मुख्यमंत्री से मिलकर कोआर्डिनेशन कमेटी बनाने का मांग किया है। वहीं उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से महागठबंधन में शामिल सभी घटक दलों के कोआर्डिनेशन कमेटी में शामिल करने हेतु सदस्यों की सूची मांगी गई है । और वह जल्द बनकर तैयार हो जाएगी। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार अच्छी काम कर रही है और वो धरातल पर दिख रहा है।

Previous post PM Kisan Tractor Yojana के तहत ट्रेक्टर खरीदने पर सरकार देगी 50% सब्सिडी
Next post दीपावली के त्यौहार को लेकर पटाखा व्यापारियों से प्रशासन ने किया वैठक दिया निर्देश
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial