April 30, 2026

दीपावली के त्यौहार को लेकर पटाखा व्यापारियों से प्रशासन ने किया वैठक दिया निर्देश

Read Time:1 Minute, 10 Second

कानपुर – संवाददाता अनुज तिवारी

दिपावली त्यौहार को देखते हुए कानपुर पुलिस लाइन में एडिशनल पुलिस कमिश्नर आनंद कुलकर्णी ने पटाखा व्यापारियों के साथ मीटिंग आयोजित कर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट की जो गाइडलाइन है और सरकार के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए जो आवश्यक दिशा निर्देश है उसका अनुपालन सभी को करना होगा। एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने बताया की पटाखो की दुकानों को लगाने का लाइसेंस, उसकी बिक्री और स्टोरेज करने को लेकर सभी को निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही उनसे सुझाव भी मांगे गए है,जिसकी समीक्षा की जाएगी, उनका कहना था की अगर किसी दूकानदार को परेशान करने की शिकायत मिलेगी तो वंहा पर कार्यवाही की जाएगी।

Previous post बलरामपुर विधायक महबूब आलम ने बिहार सरकार से कोआर्डिनेशन कमेटी बनाने का किया मांग ।
Next post “याद बहुत आते हो तुम” पुस्तक का हुआ विमोचन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial