बाराबंकी डिस्ट्रिक्ट टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में लकी क्रिकेट क्लब को करारी शिकस्त देकर सामने स्पाईकर बनी विजेता
Reporting by हिमांशु शुक्ला
बाराबंकी डिस्ट्रिक्ट टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में लकी क्रिकेट क्लब को करारी शिकस्त देकर सामने स्पाईकर बनी विजेता। पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। बाराबंकी नगर क्षेत्र अंतर्गत केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रहे डिस्ट्रिक्ट टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला चांद स्ट्राइकर और लकी क्लब क्रिकेट के बीच खेला गया l जिसमें शान स्ट्राइकर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लकी क्रिकेट क्लब की टीम को करारी शिकस्त देते हुए विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप द्वारा विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया । फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी शान स्ट्राइकर की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 146 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। पहाड़ जैसे स्कोर का पीछा करते हुए लकी क्रिकेट क्लब की टीम 9.5 ओवर में कुल 103 रन बनाकर आल आउट हो गई। विजई टीम को कमेटी की तरफ से ₹51000 का पुरस्कार व उपविजेता टीम को ₹21000 का पुरस्कार डॉक्टर मतीन अहमद द्वारा दिया गया ।जिसमें मैन ऑफ द मैच शाद खान को दिया गया वहीं मैन ऑफ द सीरीज रागिब अब्दाली को दिया गयाl
More Stories
कटिहार कांग्रेस को लगातार ‘ए’ ग्रेड, संगठन की मेहनत को मिली पहचान।
डेस्क( कटिहार) नई दिल्ली में AICC के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठनात्मक सक्रियता और...
बारसोई सालमारी में ईद मिलादुन्नबी की तैयारी पूरी, शांतिपूर्ण जुलूस निकालने की अपील
(डेस्क| बारसोई ) सालमारी में 12 रबीउल अव्वल यानी ईद मिलादुन्नबी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुस्लिम...
बारसोई में पेड़ से फंदे पर लटका मिला 17 वर्षीय नाबालिग का शव, इलाके में सनसनी
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई के पंचायत चौन्दी अंतर्गत बीडी कॉलेज के समीप बारसोई–आबादपुर मुख्य सड़क के किनारे मंगलवार की सुबह...
आंगनबाड़ी केंद्र की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, वार्ड सदस्य ने CO से कार्रवाई की मांग
डेस्क (बारसोई ) बारसोई प्रखंड के भवानीपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-11 के ग्राम पुरिया में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के...
प्रशासनिक कुशल प्रबंधन से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मनिहारी का श्रावणी मेला, प्रबुद्धजनों ने जताया आभार
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी गंगातट पर आयोजित श्रावणी मेला प्रशासन के कुशल प्रबंधन, बेहतर समन्वय और जनप्रतिनिधियों व कर्मियों...
भाई-बहन के अटूट प्रेम के साथ जिले में मनाया गया रक्षाबंधन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार को रक्षाबंधन का पावन पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बहनों...
