डीआरएम ने कटिहार मंडल का किया औचक निरीक्षण ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
रेल मंडल अंतर्गत डीआरएम सुरेंद्र कुमार द्वारा कटिहार मंडल का औचक निरीक्षण करते हुए संबंधित रेल अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिया गया। सीनियर डीसीएम जी प्रशांत कुमार ने जानकारी देते बताएं कि डीआरएम द्वारा निरीक्षण के क्रम में कुमेदपुर, हरिशचंद्रपुर, समसी , कुमारगंज, एकलखी, बालूघाट आदि स्टेशनो पर रुककर स्टाफ सेफ्टी का निरीक्षण करते हुए स्टाफ काउंसलिंग किया गया। वही रेल दुर्घटना की रोकथाम हेतु रेलकर्मियों को काउंसलिंग करते हुए कई जानकारियां भी मुहैया कराते हुए सुरक्षित रेल परिचालन की दिशा में कई दिशा निर्देश दिए गए। इसके अलावा रेलकर्मियों के वेलफेयर संबंधी मामलों का जायजा लेते हुए रेलवे क्वार्टर की मेंटेनेंस, पीने का पानी आदि की समस्याओं के दिशा में डीआरएम श्री कुमार द्वारा कई दिशा निर्देश दिए गए। डीआरएम सुरेंद्र कुमार द्वारा बालू घाट स्टेशन स्टेशन पर कीमैन के पद में कार्यरत रेलकर्मी विनोद कुमार को सेफ्टी संबंधित गुड वर्किंग नॉलेज हेतु 500 रुपये नगद पुरस्कृत करते हुए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर डीआरएम सुरेंद्र कुमार के साथ सीनियर डीसीएम जी प्रशांत कुमार, सीनियर डीएन सी सुधांशु नगायच, सीनियर डीएमई, सीनियर डीएसओ के अलावा कई वरीय और कनीय रेल अधिकारी गण मौजूद थे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
