जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मनिहारी गंगा तट पर छठ पर्व की तैयारियों का लिया जायजा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
जिलाधिकारी मनेश कुमार मिना और पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने बुधवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट और कुटी घाट का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने आगामी छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए छठव्रती श्रद्धालुओं के स्नान की तैयारियों का निरीक्षण किया और स्थानीय प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सभी पदाधिकारी घाटों का भ्रमण कर रहे हैं।जिलाधिकारी ने घाटों की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां भी दलदल या गहरे पानी की संभावना है, उसे चिन्हित कर बैरीकेडिंग की जाए ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में कोई कमी न रहे। इसके साथ ही, आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधाओं की भी तैयारी की जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि मनिहारी का गंगा घाट क्षेत्र बहुत बड़ा है, इसलिए अधिक सतर्कता बरती जा रही है।पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर बल देते हुए निर्देश दिए कि घाटों पर चेंजिंग रूम और वॉच टावर का निर्माण जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने बताया कि सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस का विशेष दल तैनात रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।इस अवसर पर एसडीएम कुमार सिद्धार्थ, एसडीपीओ मनोज कुमार, मुख्य पार्षद लाखो यादव, कार्यपालक पदाधिकारी नसीमुद्दीन खान, सीओ निहारिका, सर्किल इंस्पेक्टर रामचंद्र मंडल, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, उपमुख्य पार्षद शुभम पोद्दार सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। सभी ने छठ पर्व के सफल और सुरक्षित आयोजन के लिए प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
