July 22, 2026

बारसोई के पीडीएस डीलरों का हो आवंटन समान, सरकार दे हमे मानदेय – आफताब

Read Time:2 Minute, 50 Second

इसरारूल हक़ (बारसोई)

बारसोई के सभी पीडीएस डीलरों का आवंटन सामान किया जाए, तथा सरकार हम पीडीएस डीलरों को राज्य कर्मी घोषित करते हुए मानदेय दे उक्त बातें फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन बारसोई के अध्यक्ष आफताब आलम ने रविवार को बारसोई के पीडब्ल्यूडी मैदान में पीडीएस डीलरों के साथ हुई बैठक में सभी को संबोधित करते हुए कही उन्होंने कहा कि सरकार हम सभी पीडीएस डीलरों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है हमें मजदूरों के बराबर भी मजदूरी नहीं दी जाती और अनवरत काम लिया जाता है, संघ के अध्यक्ष आफताब आलम एवं सचिव श्याम कांत मजूमदार ने कहा कि पीडीएस डीलरों को परिवार चलाना बहुत मुश्किल हो गया है, इसलिए उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी से बारसोई के सभी पीडीएस डीलरों का आवंटन समान करने की मांग की उन्होंने कहा कि इस मांग की लिखित आवेदन अनुमंडल पदाधिकारी को दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से पीडीएस डीलरों को राज्य कर्मी घोषित करने की मांग की तथा उन्हें मानदेय देने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि सरकार अगर हमारी मांगे नहीं मानती है तो हम सभी 1 जनवरी 2024 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे, जिसको लेकर पूर्व में ही पदाधिकारी एवं सरकार को सूचित कर दिया जाएगा, बैठक में प्रखंड के सभी डीलरों ने अपनी अपनी समस्या बताई जिसमें एजीएम के द्वारा अनाज सही तरीके से नाप कर नहीं दिया जाना शामिल है, उन्होंने कहा कि धर्मकांटा में अनाज वजन करने पर दो से ढाई क्विंटल अधिक हो जाता है जबकि अनाज दो से ढाई क्विंटल कम रहता है उन्होंने कहा कि एजीएम एवं धर्मकांटा वाला के मिली भगत के कारण यह मामला समझ में नहीं आ रहा इस कारण सभी पीडीएफ डीलरों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है, इसके साथ ही सभी पीडीएस डीलर ने यह भी निर्णय लिया कि अपने-अपने पोषक क्षेत्र के लोगों को वह अनाज देंगे इससे एक दूसरे में सामंजस्य बना रहेगा, बैठक में प्रखंड के पीडीएस डीलरगण उपस्थित रहे।

Previous post एन एफ रेलवे एम्पलाइज यूनियन ने कर्मचारियों का किया अभिनंदन ।
Next post प्रतियोगिता में धावकों को मनिहारी पैक्स अध्यक्ष ने किया पुरस्कृत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial