प्रतियोगिता में धावकों को मनिहारी पैक्स अध्यक्ष ने किया पुरस्कृत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी के डिफेंस अकादमी द्वारा अग्नि वीर (1600) मीटर की टाइमिंग दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया जिसमें धावक लड़के व लड़कियों को पुरस्कृत किया गया। डिफेंस अकादमी के डायरेक्टर संतोष कुमार चौधरी ने विजेता धावकों को मेडल व विभिन्न उपहारों से सम्मानित किया।लड़कों के प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सौरभ यादव, द्वितीय पुरस्कार कुंदन यादव व तृतीय पुरस्कार मोहम्मद मुमताज ने हासिल किया। लड़कियों के दौड़ में प्रथम पुरस्कार साक्षी कुमारी, द्वितीय पुरस्कार आकांक्षा कुमारी व तृतीय पुरस्कार शमा परवीन को दिया गया। पुरस्कार के रूप में विजेताओं को मेडल, मोमेंटम व ट्रैकसूट दिया गया। इस अवसर पर करण मानस, सैनिक त्रिलोकी यादव, कृष्ण कुमार, प्रभात चौधरी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
More Stories
सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
रतन कुमार ओझा(मनिहारी) कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से...
वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल...
24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
कोमल गुप्ता (कटिहार) लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं...
कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। पेपरलेस व्यवस्था...
रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
मो0 काजु (फलका) रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप...
जियो टावर के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत विधौले गांव में जियो टावर के परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण...
