भगवान महावीर के 2622 वें जन्मकल्याणक के अवसर पर श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा ।

बारसोई नपं स्थित जैन मंदिर परिसर में सोमवार को प्रातः 8:00 बजे भगवान महावीर के 2622 वें जन्म कल्याण के अवसर पर दिगंबर जैन मंदिर समाज के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई । इस दौरान स्कूली बच्चों सहित जैन परिवारों के महिलाओं, बच्चे , बुढ़े एवं श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के जयकारे में झूमते हुए पैदल यात्रा की। यह शोभा यात्रा जैन मंदिर से प्रारंभ होकर राशचौक होता हुआ महेंद्र चौक होकर पुनः जैन मंदिर में इसका समापन हुआ । इसके उपरांत शोभा यात्रा में शामिल स्कूली बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु कॉपी, कलम देकर विदाई दी गई । इस अवसर पर अध्यक्ष विजय जैन पाटनी , तेज नारायण जैन, अजीत जैन, रूप चंद जैन, किशोर जैन, दिलीप जैन, राजकुमार जैन, रंजीत जैन, अमित जैन, बिपिन पाटनी, अंकुश जैन, रोशन अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, राघव अग्रवाल, पंकज सरावगी, जीवन मल सरावगी, पंकज पाटनी , निर्मल पाटनी, कमलेश जैन टिल्लू जैन, मोनू जैन, नवीन जैन, गुड्डू शर्मा, रामचंद्र अग्रवाल

अनीता पाटनी, रश्मि पांड्या, रंजू देवी, बसंती देवी जैन, ललिता जैन, अंकिता पाटनी, रश्मि पाटनी, सरिता जैन, कुंती देवी पाटनी, अंजना देवी पाटनी, शिल्पा जैन, प्रीति जैन, पुष्पा देवी गंगवाल, मंजू देवी गंगवाल,पूजा देवी छाबरा सहित जैन समाज एवं अग्रवाल समाज के श्रद्वालु प्रमुख रूप से शामिल रहे । वही विधि व्यवस्था सामान्य बनाए रखने हेतु अंचलाधिकारी अमर कुमार राय एवं आर.ओ रानू कुमार दल बल के साथ पूरी शोभायात्रा के निगरानी में मुस्तैद रहे ।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
