November 12, 2026

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर रोक लगाने हेतु जिला परिषद सदस्य ने बिडिओ को दिया आवेदन।

Read Time:2 Minute, 3 Second

( डेस्क कटिहार)

भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर जिला परिषद सदस्य शाहिद अख्तर ने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल पदाधिकारी को पत्र देकर भ्रष्टाचार पर अविलंब रोक लगाने की मांग की है। जिप सदस्य ने अपने आवेदन में लिखा है की क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनता के द्वारा शिकायत की गई है की अंचल कार्यालय एवं हल्का कचहरी में मो हाशिम,मो नईम,सुबोध कुमार,मो आरिफ,मो इमरान आदि एवं अंचल चपरासी और अंचल कार्यालय के बड़ा बाबू जमीन मोटेशन या जमीन संबंधित जमीन का नकल निकालने,अपना जमाबंदी देखने,परिमारजन करने रजिस्टर टू देखने अन्य कोई भी कार्य करवाने जाते हैं। ऐसे में कर्मचारी अपने द्वारा रखे दलालों को आगे कर उनसे मोटी रकम की मांग करवाते हैं। जो रकम देता है उसका काम किया जाता है। जो नही दे पाता है उनके कार्यों में किसी तरह का आपत्ति लगाकर वह कार्य को खारिज कर दिया जाता है। वहीं अंचल में कार्यरत चपरासी को भी रकम नहीं मिलने पर कई लोगों का फाइल व नोटिस तक को गायब कर दिया जाता है। ऐसे मामलो का जांच अंचल कार्यालय में लगे सीसी टीवी कैमरे को चेक करके भी की जा सकती है। ऐसे में इन भ्रष्टाचारियों पर कारवाई करते हुए इन सभी को अंचल कार्यालय और हल्का कचहरी से हटाया जाए। इस मामले को लेकर प्रखंड क्षेत्र की जनता काफी आक्रोशित है। कभी भी जनता इन दलालों के विरुद्ध उग्र आंदोलन कर सकता है।

Previous post बीडीओ की जांच में खुलासा मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले क्लीनिकों का संचालन रद्द होगा।
Next post AIPSF के बेनर तले छात्र छात्राओं ने निकाली रैली बलात्कारियों को फांसी देने का मांग।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial