May 27, 2026

जिला कांग्रेस कमेटी ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन

Read Time:2 Minute, 33 Second

होली मिलन समारोह में सांसद तारिक अनवर झूमते हुए नजर आये।

प्रवीण कुमार(कटिहार)

जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष सुनील यादव के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील यादव ने किया। होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि कांग्रेस के सांसद तारिक अनवर रहे।सांसद तारिक अनवर ने उपस्थित सभी लोगों को अबीर लगाकर होली का त्यौहार की शुभकामनाएं दी। उपस्थित लोगों ने सांसद तारिक अनवर एवं जिला अध्यक्ष सुनील यादव को अबीर लगाकर साथ-साथ गले से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सांसद तारिक अनवर ने कहा कि होली का त्यौहार भाईचारे एवं रंगों का त्यौहार है। यह त्यौहार आप सबों के जीवन में ढेर सारी खुशियां और उत्साह वर्धन करें। आप सभी होली का त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि यह त्यौहार आप सबों के जीवन में खुशियों का रंग भर दे। वापसी भाईचारा कायम रखते हुए होली का त्योहार उत्साह पूर्वक मनायेंगे। होली मिलन समारोह में सांसद तारिक अनवर के साथ कई कांग्रेसी नेता एवं कांग्रेस नेत्री ने होली के संगीत की धुन पर झूमते हुए नजर आये। सांसद ने एक दूसरे का हाथ पकड़ कर होली मिलन समारोह में सामूहिक नृत्य कर एक मिसाल कायम कर दिया है।जो आकर्षण का केंद्रबिंदु बना रहा। होली मिलन समारोह में पूर्व विधायक सुनीता देवी, कांग्रेस नेता तौकीर आलम, पंकज तंबाकू वाला, राजेश मिश्रा, आनंद कुमार, बेचन पांडे सहित सैकड़ो कांग्रेस नेता एवं गण्यमान्य लोग ने भाग लिया।

Previous post शराब की नशे में हुड़दंग करते एक गिरफ्तार
Next post स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य को लेकर बीडीओ हुई सम्मानित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial