फारबिसगंज में आयोजित कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 दिलीप जायसवाल को भानु प्रकाश राय ने किया सम्मानित
भानु प्रकाश राय ने भाजपा में 2003 से अब तक विभिन्न पद पर रहकर किये हैं कार्य ।
प्रवीण कुमार(कटिहार)
फारबिसगंज विधानसभा के गंगा रानी विद्या मंदिर के प्रांगण में आयोजित मतदान गहन पुनरिक्षण एवं बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधानपार्षद डा. दिलीप जयसवाल एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री पूर्व विधानपार्षद राधामोहन शर्मा को भानु प्रकाश राय प्रदेश सह-संयोजक भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ ने शाल और बुके से सम्मानित और स्वागत किया।भानु प्रकाश राय 2014-15 में लोह संग्रह अभियान समिति के जिला कार्यक्रम संयोजक रहे हैं। 2013 में देश के एकता का दौड़ कार्यक्रम में अररिया जिला संयोजक रहे हैं। 2003 से 2006 तक जोगबनी मंडल के मंडल अध्यक्ष रहे हैं। 2007 में कटिहार जिला के अति पिछड़ा वर्ग मंच के जिला प्रभारी रहे हैं। 2007 से 9 तक पूर्णिया प्रमंडल के अति पिछड़ा वर्ग मंच के क्षेत्रीय प्रभारी रहे हैं। 2009 से 12 तक भाजपा कला सांस्कृतिक मंच के प्रदेश मंत्री रहे हैं। 2012 से 17 तक भारतीय जनता पार्टी अररिया के जिला महामंत्री रहे हैं। 2017 से 19 तक भाजपा ओबीसी मोर्चा अररिया जिला के जिला अध्यक्ष रहे हैं। 2020 से 2023 तक भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री सह पूर्णिया प्रमंडल प्रभारी रहे हैं। 24 अक्टूबर 1990 को लालकृष्ण आडवाणी के श्री राम जन्मभूमि रथ यात्रा को बिहार के समस्तीपुर में गिरफ्तार हुए थे।इसी भानू प्रकाश राय को भी पुलिस ने किशनगंज के ठाकुरगंज से गिरफ्तार कर लिया था।15 दिन के बाद इन्हें जमानत मिला था। 2003 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री संतोष कर्ण के हत्या के विरुद्ध जंगल राज के खिलाफ आंदोलन में जोगबनी रेलवे स्टेशन तोड़फोड़ का झूठे मामले पर कुल 17 लोगों पर फर्जी प्राथमिक की दर्ज हुई थी। जिसकू मुख्य अभियुक्त इन्हें बनाया गया था। 35 दिनों के बाद उनका जमानत हुई थी। उत्तर बिहार के तत्कालीन प्रांत प्रचारक डॉ दिनेश कुमार के द्वारा आंदोलन को गति देने के लिए विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर रामनरेश सिंह, पूर्व प्रदेश मंत्री घनश्याम यादव और विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री रामा शंकर एवं संघ के पूर्व विभाग प्रचारक गोलोक बिहारी राय को कार्यकर्ता में उत्साह और हौसला को बढ़ाने के लिए नियमित जोगबनी में कैंप किए थे। राष्टीय जन सुरक्षा यात्रा निकला गया था। राष्टीय जन सुरक्षा यात्रा के मुख्य अतिथि डा0 इन्दरेश कुमार, संचालन कर्ता सीमा जागरण मंच के संगठन मंत्री गोलोक बिहारी राय दें।इस कार्यक्रम के संयोजक भानु प्रकाश राय दें। इस कार्यक्रम में इनका अहम भूमिका रहा था। भानू प्रकाश राय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवक हैं। इन्होंने संध के तृतीय वर्ष 1998में प्रशिक्षण नागपुर से लिये हुते है।
