November 10, 2026

मनिहारी में बोल-बम सेवा समिति के शिविर का भव्य उद्घाटन, कांवरियों को परोसा गया भोजन

Read Time:1 Minute, 2 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के अंबेडकर चौक पर बोल-बम सेवा समिति द्वारा स्थापित कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष शंभू सुमन और नगर मुख्य पार्षद लाखो यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद विधान पार्षद ने खुद कांवरियों को भोजन परोसा। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष अशोक यादव, दिलवर पासवान, गणेश गुप्ता, प्रकाश मौवार, भाजपा अध्यक्ष मनोज राय सहित एनडीए के कई कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समिति सदस्य उपस्थित रहे। शिविर में श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध शाकाहारी भोजन की व्यवस्था की गई।

Previous post फारबिसगंज में आयोजित कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 दिलीप जायसवाल को भानु प्रकाश राय ने किया सम्मानित
Next post मुखिया संघ द्वारा संचालित कांवरिया शिविर का उद्घाटन, श्रद्धालुओं को परोसा गया खीर-फल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial