July 20, 2026

भारत स्काउट और गाइड ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया।

Read Time:1 Minute, 26 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार )

बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड ने जिला मुख्यालय के प्रांगण में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।जो हर साल 31 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिन भारत के पहले गृह मंत्री और प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई जाती है। इस राष्ट्रीय एकता दिवस की अवसर पर स्काउट गाइड के बच्चों को नई शिक्षा नीति के माध्यम से वेबसाइट शिक्षा से जुड़ी सामाजिक धारणा को दूर करना है। अधिक से अधिक छात्रों तक व्यावसायिक ज्ञान पहुंचना है। कार्यक्रम में बी0एस0जी0इंडिया, एस0डी0जी0एस0,यू रिपोर्ट इंडिया के वेबसाइट एवं गतिविधि के बारे में स्काउट गाइड को बताया गया ।इस कार्यक्रम में उपस्थित जिला सचिव संजय कुमार ,जिला संगठन आयुक्त काशी प्रसाद चौहान ,स्काउट मास्टर रामबाबू एवं सीनियर स्काउट और गाइड एवं स्काउट गाइड के बच्चे इत्यादि ने भाग लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

Previous post एसडीएम रानी कुमारी को विधान पार्षद ने दी बधाई
Next post इंदिरा व पटेल की जयंती मनाई गई।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial