इंदिरा व पटेल की जयंती मनाई गई।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती बड़े ही धूमधाम से कांग्रेस लीगल सेल के जिला अध्यक्ष किशोर कुमार एवं खेलकूद प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पंकज यादव के अगुवाई में कांग्रेसियों ने जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया। कांग्रेसियों ने समाहरणालय स्थित स्व. गांधी की प्रतिमा एवं पटेल चौक स्थित सरदार पटेल के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया ।मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता पूर्व विधायक पूनम पासवान, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अधिवक्ता नौशाद आलम, प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि कांग्रेस नेता प्रेम राय, आईटी सेल के प्रदेश सचिव नितिन सिन्हा ,कमरुल हक, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रभु लाल पासवान मौजूद रहे। मौके पर पूर्व विधायक पूनम पासवान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के धरोहर स्वर्गीय गांधी की पुण्यतिथि एवं पटेल जी की जयंती पर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प हम लोगों को लेना है। उन्होंने कहा कि देश आज अपने इन विभूतियों को नमन कर उन्हें याद कर रहा है और अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है। मौके पर माधव पांडेय ,राकेश यादव, मशरुर आलम, सौरभ कुमार, राजकुमार पासवान, सोनू मंडल, सूरज मंडल, प्रदीप यादव सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
