November 12, 2026

कटिहार के 18 खिलाड़ी मोइनुल हक ट्रॉफी के लिए चयनित

Read Time:1 Minute, 4 Second

कटिहार (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिला फुटबाल संघ कटिहार द्वारा आयोजित तीन दिवसीय चयन प्रतियोगिता में 80 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्य चयनकर्ता हिरालाल, चयनकर्ता संजय कुमार, बिहार फुटबाल रेफरी बिनोद चौधरी और जिला कोच शुभाशीष मूर्मू के नेतृत्व में हुए चयन में 18 खिलाड़ियों को जिला टीम के लिए चुना गया।चयनित खिलाड़ियों को बिहार राज्य की प्रतिष्ठित मोइनुल हक ट्रॉफी में भाग लेने के लिए सहरसा भेजा जाएगा। टीम को शुभकामनाएं देते हुए संघ के उपाध्यक्ष हिरालाल, महासचिव दिलीप कुमार साह, कोच बिनोद चौधरी और टीम के सदस्यों ने खिलाड़ियों का बेहतर प्रयास बताया।

Previous post खेल को बढ़ावा देने के लिए प्राणपुर में चयनित 12 खेल मैदान का शिलान्यास।
Next post बिहार में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की बड़ी जीत, उपमुख्यमंत्री ने मांगें पूरी करने का दिया आश्वासन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial