November 10, 2026

बिहार में बंद पुरी तरह विफल रहा : नरेश शर्मा

Read Time:1 Minute, 12 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा बिहार में कहीं भी चक्का जाम तो दिखा नहीं, इस जाम के फ्लॉप होने से एक बात साफ हो गई कि विपक्ष का दिमाग और सत्ता प्राप्ति का अभियान पूरी तरह से जाम हो गया।बिहार में करीब 8 करोड़ वोटर हैं,5 करोड वोटरों को सिर्फ फार्म भरना है।शेष, अवैध वोटरों को कागज दिखाना है।ये अवैध वोटर वही हैं जिसमें घुसपैठियों की संख्या अधिक है।भारत में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण इससे पहले 1952, 1967, 1982 और 2003 में हुआ था।2003 में बिहार में राजद की सरकार थी।लाठी डंडे से वैलेट पेपर लूटने वालों की अब कभी नहीं बन पायेगी सरकार, लालू यादव ने सरकारी खजाने को लूटा है, इसलिए वे चुनाव भी नहीं लड़ सकते।

Previous post मतदाता सूची पुनर्रीक्षण के विरोध में महागठबंधन का बिहार बंद, मनिहारी में दिखा मिलाजुला असर
Next post बिहार में कहीं भी चक्का जाम पुरी तरह सफल नहीं रहा : तल्लु बास्की
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial