November 10, 2026

मतदाता सूची पुनर्रीक्षण के विरोध में महागठबंधन का बिहार बंद, मनिहारी में दिखा मिलाजुला असर

Read Time:1 Minute, 25 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मतदाता सूची के सघन पुनर्रीक्षण के विरोध में महागठबंधन के संयुक्त आह्वान पर बुधवार को बिहार बंद का आयोजन किया गया। मनिहारी में इस बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला। कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में अम्बेडकर चौक पर कांग्रेस एवं महागठबंधन के अन्य घटक दलों ने प्रदर्शन किया। बंद के समर्थन में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि इस पुनर्रीक्षण की आड़ में गरीब, दलित, पिछड़े एवं अल्पसंख्यक मतदाताओं के साथ भेदभाव की साजिश की जा रही है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व अचानक सूची समीक्षा की प्रक्रिया को सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा करने वाला बताया। प्रदर्शन में विधायक मनोहर प्रसाद सिंह के साथ मो. मन्नान, रज्जी इमाम, चिन्मय अतीक सिंह, मुन्ना सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Previous post कटिहार में न्यायिक पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षित मध्यस्थों की बैठक आयोजित ।
Next post बिहार में बंद पुरी तरह विफल रहा : नरेश शर्मा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial