August 26, 2026

भारतीय राजनीति का केन्द्र बिन्दु प्राचीन काल से बिहार रहा है : मंजय

Read Time:2 Minute, 21 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

भारतीय राजनीति का केन्द्र बिन्दु प्राचीन काल से बिहार रहा है। बैशाली गणतंत्र को विश्व में कोन नहीं जानता है। राजनीति में छक्का चौका लगाने में सबसे माहिर खिलाड़ी आदरणीय अमित शाह जी ने देखते ही देखते बिहार की राजनीतिक परिदृश्य को बदलते हुए एक ओर जहां अतिपिछड़ों से लेकर सबर्णो तक को उचित प्रतिनिधित्व देकर यह सावित कर दिया है कि नीतीश कुमार को एक बार फिर से जंगल राज के दल दल से राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ा कर दिया है। जहां पहुंच अनजान क्षितिज को मिलता एक सहारा।उपरोक्त बिचार ब्रम्हर्षि समाज की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोर कुणाल, राष्ट्रीय महासचिव डाक्टर कुमार गंगा नंद सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सी एम् ठाकुर,कटिहार जिला अध्यक्ष मंजय कुमार सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए आदरणीय सम्राट बाबू, आदरणीय विजय कुमार सिन्हा को हृदय से बधाई देते हुए कहा है कि श्री कृष्ण बाबू के बाद पहली सरकार भाजपा है। जिन्होंने ब्रम्हर्षि को उपमुख्यमंत्री बना कर यह साबित कर दिया है कि श्री कृष्ण बाबू बिहार केसरी के द्वरा बनाए गए सुशासन की सरकार में सबों को समान प्रतिनिधित्व दिया गया है। आगे भी दिया जायेगा। भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व को अमरेश चौधरी, जिला अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह, संरक्षक शिवा जी सहित बिहार के सैंकड़ों‌ ब्रम्हर्षियों ने बधाई देते हुए कहा है कि आदरणीय सम्राट चौधरी और आदरणीय बिजय कुमार सिन्हा बिजय तिलक जरुर लगायेंगे।

Previous post 1996 बैच के छात्र छात्र-छात्राओं ने गुरू जनों को सम्मानित किया
Next post कटिहार से अयोध्या धाम के लिए एक फरवरी को होगी रवाना
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial