दो मंदिरों की ताला तोड़कर चोरों ने चोरी कि घटना को दिया अंजाम।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा में चोरों ने भगवान के घर को भी नहीं छोड़ा। बीती रात्रि में प्रखंड के दुर्गास्थान डंडखोरा में चोरों ने मां दुर्गा मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर में लगे लगभग 10 किलोग्राम का घंटा सहित मंदिर के अंदर में रखें दान पेटी को भी तोड़ दिया गया तथा उसमें रखे लगभग 7000 रुपये निकाल लिया गया है। मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं द्वारा दान स्वरूप दी जाने वाली राशि को दान पेटी में रखा जाता है जिसे चोरों ने नहीं छोड़ा। तो वही डंडखोरा के भट्ठाबाड़ी स्थित शिव मंदिर में चोरों ने घंटा की चोरी की है ।चोरों की इतनी साहस घनी आबादी में स्थित दुर्गा मंदिर एवं शिव मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन से पुलिस गश्ती की मांग की है। स्थानीय दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों ने इस संबंध में स्थानीय थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन दिया है तथा इसकी जांच की मांग की है। कमेटी के सदस्यों में मुखिया पार्वती हेंब्रम ,प्रदीप चंद्र विश्वास, बैजनाथ मंडल ,संजय कुमार ,विपिन कुमार, मनोज कुमार विश्वास आदि शामिल है।
More Stories
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51.68 ग्राम स्मैक और 83,790 रुपये नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के...
मनिहारी पुलिस की संध्या गश्ती में शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में 5 युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) संध्या गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना पर मनिहारी थाना पुलिस ने कुमारीपुर बैंक के पास...
मनिहारी पुलिस की वाहन चेकिंग में 25.875 लीटर विदेशी शराब जब्त, स्कूटी सवार युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को मनिहारी थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक...
संसद के बैठक और निर्देश का अब दिख रहा असर कटाव निरोधी कार्य में आई तेजी – सुनील कुमार यादव
(डेस्क |कटिहार) कटिहार सांसद तारीक अनवर के निर्देश पर शनिवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कांग्रेस के एक...
अतिक्रमण के नाम पर फुटकर दुकानदारों का उत्पीड़न बंद करे नगर निगम: भुवन
(डेस्क| कटिहार) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स के महासचिव ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र कटिहार। नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर...
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
