September 7, 2026

शिक्षा संबंधी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई

Read Time:4 Minute, 7 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

नगर क्षेत्र स्थित पन्ना लाल सुरेंद्र नारायण बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा विभाग की लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में छात्राओं और अभिभावकों को जानकारी प्रदान करने हेतु कटिहार जिला अंतर्गत ‘शिक्षा संवाद कार्यक्रम’ में जिला योजना पदाधिकारी श्री निशांत कुमार पटेल की अध्यक्षता में दीप प्रज्ज्वलन और छात्राओं के सामूहिक स्वागत गान के साथ आरंभ हुआ। बी.ओ. अरविंद कुमार सिन्हा के उपस्थिति में विद्यालय के लिए कई वित्तीय सत्रों को लेकर विभिन्न योजनाएँ और कार्यान्वयन प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन करते हुए विद्यालय के हिंदी अध्यापक डॉ. सदानंद पॉल ने 1974 में स्थापित पीएलएसएन गर्ल्स हाईस्कूल मनिहारी के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर पुण्य सलिला गंगा किनारे अवस्थित इस विद्यालय की हरियाली और रमणीकता पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय की ओर से यहाँ के छात्राओं के लिए लाभान्वित योजनाओं के बारे में बताया । कहा कि मुख्यमंत्री बालिका साईकिल योजना, मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना, बिहार शताब्दी मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, प्रोत्साहन योजना, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना सहित 20 बिंदुओं की उपलब्धियों की जानकारी दी। वहीं जिला योजना पदाधिकारी, कटिहार ने इस विद्यालय की आर्किटेक्ट और कैंपस गार्डन की तुलना प्राइवेट स्कूल से बेहतर बताये। अभिभावकों में मंगली देवी, रणधीर कुमार, प्रभाकर पासवान, रोहित पासवान, राकेश कुमार ओझा, पुतुल जी सहित छात्रा मुस्कान सिंहा और सुहानी कुमारी ने अपने-अपने विचार रखे। विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से शिक्षा प्रेमी सदस्य राजेन्द्र यादव और विद्यालय के अवकाश प्राप्त शिक्षक चंद्रबली प्रसाद ने कार्यक्रम की प्रशंसा की। फोटोग्राफी व्यवस्था शिक्षक आशुतोष कुमार ओझा ने संभाले रखा था। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका आशीष कुमार सिंह, रश्मि निशा, आशुतोष कश्यप, सिद्धि कुमारी, सुधांशु सुधाकर, राजेश कुमार, रिजवानुल हक, मो. तौवाब अहमद, विजय कुमार, मंटू कुमार सुमन, अरविंद कुमार सिंह, श्वेता कुमारी, नेहा कुलकर्णी और शिक्षकेतर कर्मी आशीष कुमार, आस्तिक कुमार दास, अब्दुल हलीम, सुशीला चौड़े, मनोज पासवान की महती भूमिका रही। कार्यक्रम का समापन विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या अंजना कुमारी के द्वारा मानद अतिथियों और अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापन सहित नववर्ष, मकर संक्रांति, गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव के लिए शुभकामनाओं के साथ हुई।

Previous post बलरामपुर में श्रद्धालुओं ने निकाली अक्षत पूजित कलश यात्रा।
Next post कोहरे के कारण बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial