May 27, 2026

मनिहारी में भाजपा सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन सम्पन्न

Read Time:1 Minute, 41 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी विधानसभा में गुरुवार को भाजपा के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता बीस सूत्री उपाध्यक्ष हेमंत सिंह ने की तथा संचालन मनसाही मंडल अध्यक्ष बबन कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल रहे, जिन्होंने पार्टी संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। श्री अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि सक्रिय सदस्य पार्टी की रीढ़ होते हैं, जो संगठन और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। सम्मेलन नवाबगंज सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ, जिसमें जिला महामंत्री सौरभ मालाकार, जिला मंत्री संजय मंडल, नगर प्रभारी अजय दास, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, नगर अध्यक्ष राजेश कुमार पोद्दार, अमदाबाद नगर अध्यक्ष सावित्री देवी, प्रदीप कुमार सिंह, राजेंद्र मंडल, अशोक राय, अमित तिवारी, प्रभास पाल, भोला रजक सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

Previous post एन एच एम कर्मियों में खुशी का लहर-एन एच एम कर्मियों का बहुप्रतीक्षित मांग पर लगी सरकार का मुहर
Next post कदवा प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम समन्वय समिति का किया गठन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial