May 27, 2026

कदवा प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम समन्वय समिति का किया गठन

Read Time:2 Minute, 27 Second

प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम समन्वय समिति के अध्यक्ष विजय कुमार दास दुसरी बार बने।

प्रवीण कुमार(कटिहार)

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग पटना के द्वारा अधिसूचना जारी कर कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम समन्वय समिति का गठन किया गया है। प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम समन्वय समिति के अध्यक्ष के रूप में दुसरे बार जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार दास को नामित किया गया है। जिससे कदवा प्रखंड के जदयू संगठन के साथ-साथ समर्थकों में काफी हर्ष है। अधिसूचना के अनुसार उपाध्यक्ष के रूप में भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, सदस्य सुनील कुमार, चंदन कुमार भगत, ऋतुराज मिश्रा, मोहम्मद अंजार आलम, माला मंडल, प्रवीण विश्वास, विपिन बिहारी साह, जयप्रकाशसाह, हरिपद घोष, धर्मेंद्र ठाकुर, रवि शंकर प्रसाद वर्मा, जीवच ऋषि, सुभाष मेहता को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम समन्वय समिति के नव मनोनीत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सदस्यों को बधाई देने का सिलसिला जारी है। मालूम हो कि विजय कुमार दास पिछले 30 वर्षों से समाज के हित में कार्य करते आ रहे हैं। इनका स्वच्छ छवि है। ये व्यवहार कुशल होने के साथ-साथ आम लोगों के दुख दर्द में भागीदारी बनकर उनके समस्याओं का समाधान करने का कार्य करते आ रहे हैं। इन्होंने जदयू में लंबी-लंबे अवधि से अपनी सेवा दे रहे हैं। बीस पुत्री के अध्यक्ष के रूप में इन्हे दूसरी बार कदवा प्रखंड के लिए मनोनीत किया गया है। उनके कार्य शैली से आम लोगों को विश्वास है कि कदवा प्रखंड में ईमानदारी पूर्वक सर्वांगीण विकास होगा।

Previous post मनिहारी में भाजपा सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन सम्पन्न
Next post कोसी पुल पर दो ट्रकों के बीच आमने-सामने टक्कर एक घायल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial