आशीर्वाद सभा में कदवा से भाजपा एवं जदयू के कार्यकर्ताओं ने लिया भाग
प्रवीण कुमार(कटिहार)
एनडीए के प्रत्याशी ने वर्तमान सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी के नामांकन सह आशीर्वाद सभा में कदवा प्रखंड से बड़ी संख्या में भाजपा एवं जदयू के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कदवा प्रखंड के 30 पंचायत से दर्जनभर चार चक्का वाहन, टोटो, ऑटो एवं मोटरसाइकिल से सवार होकर बड़ी संख्या में एनडीए समर्थक जूलूस कदवा प्रखंड मुख्यालय से चलकर कटिहार आशीर्वाद सभा स्थल राजेंद्र स्टेडियम पहुंचे। राजेंद्र स्टेडियम में बैठने के लिए व्यवस्था की गई थी। जुलूस का भाजपा के नेता सुमंत कुमार सिंह, प्रमोद कुमार झा, मुन्ना ठाकुर, श्याम सुंदर पाठक, उदयानंद मंडल, बमबम पूर्व मुखिया फोटिक चन्द्र साह,जदयू के नेता विजय दास, जिला पार्षद सह जदयू नेत्री आशा सुमन, भावेश सिंह, मंटू सिंह, मांगन मंडल, छबिलाल मंडल, सुनील मंडल, प्रकाश मंडल, मामून रशीद, कैलाश मंडल, ऋतुराज मिश्रा, मनोज भारती अलग-अलग जथ्थे का नेतृत्व कर रहा था। जदयू नेता सुनील मंडल, विजय दास, भाजपा नेता सुमंत सिंह ने आशीर्वाद सभा स्थल पर एक भेंट में बताया कि एनडीए की सरकार पुनः देश में बनेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे। कटिहार से एनडीए के उम्मीदवार की वर्तमान जदयू सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी के पक्ष में कदवा विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में भाजपा एवं जदयू समर्थक पहुँच कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
More Stories
सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
रतन कुमार ओझा(मनिहारी) कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से...
वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल...
24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
कोमल गुप्ता (कटिहार) लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं...
कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। पेपरलेस व्यवस्था...
रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
मो0 काजु (फलका) रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप...
जियो टावर के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत विधौले गांव में जियो टावर के परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण...
