July 29, 2026

एनडीए के निवर्तमान सांसद लोक सभा चुनाव के लिये किया नामांकन

Read Time:2 Minute, 57 Second

नामांकन सह आशीर्वाद सभा में उमरा जन सैलाव नामांकन में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री लेसी सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधायक विजय सिंह, विधायक निशा सिंह रहे मौजूद

प्रवीण कुमार(बारसोई/कटिहार)

जेडीयू एनडीए प्रत्याशी दुलाल चंद्र गोस्वामी ने किया नामांकन राजेंद्र स्टेडियम में एनडीए के कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर दुलाल चंद्र गोस्वामी को अपना आशीर्वाद दिया। राजेंद्र स्टेडियम में नामांकन सह आशीर्वाद सभा की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष व एनडीए संयोजक मनोज राय ने किया। कदवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश भगत अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ आशीर्वाद सभा स्थल पर पहुंचे। कदवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश भगत ने एनडीए प्रत्याशी दुलाल चंद्र गोस्वामी को बुके देकर अभिनंदन करते हुए विजय श्री होने की कामना किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए के प्रत्याशी दुलाल चंद्र गोस्वामी के नामांकन सह आशीर्वाद सभा में शामिल जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा बिहार सरकार के मंत्री लेसी सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, बरारी विधायक विजय सिंह, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, जदयू के प्रदेश महामंत्री संजीव श्रीवास्तव ,जिला अध्यक्ष शमीम इकबाल, महानगर जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह, लोजपा के जिला अध्यक्ष सरिता देवी, रालोसपा अध्यक्ष उमाकांत आनंद ,भाजपा जिला महामंत्री वीरेंद्र यादव, सौरभ कुमार मालाकार, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सीमा झा, शोभा जयसवाल, निरंजन पोद्दार,अमित शाह,आशीष बलिदानी,ओम प्रकाश भगत सहित बड़ी संख्या में एनडीए के प्रदेश के पदाधिकारी लोकसभा प्रभारी लोकसभा संयोजक जिला के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं पंचायत स्तर के व बुथ स्तर के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Previous post रेड क्रॉस ने अग्नि पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटी।
Next post आशीर्वाद सभा में कदवा से भाजपा एवं जदयू के कार्यकर्ताओं ने लिया भाग
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial