September 27, 2026

कदवा से भाजपा एवं जदयू के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हुआ शामिल

Read Time:1 Minute, 50 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चुनावी सभा में कदवा प्रखंड से बड़ी संख्या में भाजपा एवं जदयू के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लिया। भाजपा नेता सह पूर्व मुखिया सुमंत सिंह के नेतृत्व में कदवा प्रखंड मुख्यालय से जुलूस निकालकर राजेंद्र स्टेडियम सभा स्थल तक पहुंची। राजेंद्र स्टेडियम के मुख्य द्वार पर भाजपा एवं जदयू के कार्यकर्ताओं ने की नारों से कुछ देर तक गूंजे मान हो गया। भाजपा कार्यकर्ताओं नरेंद्र मोदी अमित शाह की जय जयकार लग रहे थे और बीच-बीच में 400 पर का भी नारा लगा रहे थे। भाजपा नेता सह पूर्व मुखिया सुमन्त सिंह के साथ संजीव कुमार ठाकुर,ज्ञान रंजन मेहता, राजेंद्र गोस्वामी,बमबम मंडल, श्याम मंडल, पप्पू शर्मा,मिथुन गोस्वामी, अनुज शर्मा, गौरव मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।उधर जदयू नेत्री आशा सुमन, कदवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश भगत एवं चंदन भगत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ताओं ने कदवा प्रखंड से जुलूस निकालकर सभा स्थल पहुंचे। सभा स्थल में नरेंद्र मोदी एवं नीतीश कुमार के पक्ष में नारेबाजी किया गया।

Previous post गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने एक ही मंच से कटिहार में किया चुनावी सभा मोदी की सरकार ने परिवारवाद, जातिवाद, तुष्टीकरण को समाप्त किया: आमित शाह
Next post जो मां बहनों को गाली देते हैं वे महिलाओं का सम्मान नही कर सकते: चिराग
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial