November 14, 2026

महा विष्णु यज्ञ को लेकर निकाली कलश शोभा यात्रा कटिहार।

Read Time:3 Minute, 21 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी लालगंज पंचायत के लाभा गांव के सार्वजनिक राधा कृष्ण मंदिर के प्रागंण से रविवार को पहली बैशाखी के उपलक्ष्य में राधा कृष्ण चरक पूजा एवं चौबीस प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन महा विष्णु यज्ञ के आयोजन को लेकर 1051 कन्याओं के द्वारा गाजे बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। उक्त कलश शोभा यात्रा को क्षेत्र परिभ्रमण हेतु प्राणपुर विधायक निशा सिंह एवम प्रमुख अमित साह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवम फीता काट कर रवाना किया गया। शोभायात्रा में शामिल महिलाओं के द्वारा धार्मिक गीतों की प्रस्तुति की गई। धार्मिक गीतों की प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं अन्य श्रद्धालुओं के द्वारा जय श्रीराम और बजरंग बली जय का जयकारे लगाए जा रहे थे। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने लाभा गांव,लाभा बाजार, जोडंगा और भगत टोला लालगंज भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पहुंचे। वहीं पंडित योगेंद्र नाथ झा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित किया गया। कलश शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को यज्ञ कमेटी के द्वारा प्रसाद ग्रहण कराया गया।राधा कृष्ण चरक पूजा कमेटी के वरीय अध्यक्ष सीताराम साह अध्यक्ष मनोज कुमार साह, सचिव सह कोषाध्यक्ष जय प्रकाश मंडल, ने बताया कि 15 अप्रैल से यज्ञ प्रारंभ होगा। इस मौके पर प्रवचन के साथ राम एवं कृष्ण लीला का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम 18 अप्रैल तक चलेगा। 19 अप्रैल को यज्ञ का समापन होगा। यज्ञ स्थल पर स्थापित मंदिर में पूजा अर्चना को लेकर महिला श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। यज्ञ स्थल पर विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापित की गई। वहीं मेला का आयोजन भी किया गया हैं। उक्त आयोजन को सफल बनाने हेतु सरपंच असगर अली खान,राजेंद्र सिंह, विरेंद्र ठाकुर, दिलीप कुमार साह, राम नारायण साह, सिकंदर परिहार, श्याम मंडल, कुसुम लाल साह, राज कुमार मंडल, कुंदन यादव, परितोष मंडल, संतोष सिंह सहित समस्त लाभा व लालगंज ग्रामीण तन मन से लगे हुए हैं।

Previous post भाजपा कार्यकर्ताओं ने भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी
Next post सागर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial