November 10, 2026

सूर्याना गांव में वर्षों से रोके रास्ते को अंचल अधिकारी ने कराया मुक्त

Read Time:1 Minute, 32 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ )

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के पथरवार पंचायत अंतर्गत सूर्याना गांव सीज टोला में बीते कई वर्ष से गोवर्धन पासवान नामक जमीन मालिक से रास्ता रोकने को लेकर विवाद चल रहा है।वही स्थानीय ग्रामीणों संजय मंडल के द्वारा उक्त रास्ते को लेकर प्राणपुर अंचल अधिकारी मौहम्द इस्माइल को लिखित आवेदन देकर रास्ता खुलवाने का गुहार लगाया था।उक्त आवेदन के आधार पर प्राणपुर अंचल अधिकारी मौहम्मद इस्माइल ने शुक्रवार को भूमि स्थल पर पहुंच कर वर्षो से चल रहे रास्ते के विवाद को मुक्त कराया।वही श्री इस्माइल ने बताया कि रास्ता को लेकर काफी दिनों से जमीन मालिक और ग्रामीणों के बीच विवाद चल रहा था।जिसको आज शुक्रवार को भूमि मालिक को समझा बुझा कर सह सहमति से रास्ता को खुलवाया। इस मौके पर प्राणपुर थाना के एस आई मोईद खान , ग्रामीण सुरेश मंडल,उत्तम मंडल सहित कई पुलिस बल एवं दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

Previous post नीतीश कुमार है राजनीति के जोरन जहां जाते है जम जाते:पप्पू यादव
Next post भाजपा पश्चिम मंडल इमरजेंसी कॉलोनी में बैठक आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial