May 27, 2026

भाजपा महिला मोर्चा ने कटिहार में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

Read Time:3 Minute, 2 Second

नारी सशक्तिकरण को और सशक्तिकरण करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है:रीना झा

प्रवीण कुमार(कटिहार)

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला शाखा कटिहार के द्वारा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना झा के नेतृत्व में कटिहार के लड़कानिया टोला स्थित जिला उपाध्यक्ष गीता देवी के आवास पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कार्यक्रम किया गया। इस आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के विशेषाधिकार एवं नारी सशक्ति कारण के विषयों पर विशेष चर्चा की गई। नारी उत्थान एवं समाज के पिछड़े दबे कुचले निश्चय महिलाओं मुख्य धारा में लाने एवं उनके उत्थान हेतु सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की जाकारी साझा की गई। वहीं साहित्य प्रेमी वीरांगनाओं द्वारा सुंदर मनमोहक कविता का पाठ भी किया गया। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की होली की अग्रिम बधाई दी। इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की बहनों एवं लाभार्थी महिलाओं को माला पहनाकर सम्मानित भी किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के के मौके पर भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम आकर्षक एवं नारी सशक्तिकरण किस दिशा में अति महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री एवं प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढ़ा विधायक कविता पासवान,कटिहार की मेयर उषा अग्रवाल,महिला चिकित्सक डॉ रंजना झा, महिला मोर्चा की जिला प्रभारी शोभा जयसवाल, मोर्चा पदाधिकारी चांदनी देवी, श्वेता राय, गीता पासवान,भारती देवी,आरती चौधरी,सरिता जायसवाल, शीला देवी ,रुचि कुमारी,नीलम कुमारी, प्रमिला किसकु, नीतू पासवान,मंजू देवी,अर्चना कुमारी, बुलबुल देवी, स्वयं सहायता समूह की बहने सुनीता शर्मा,लक्खी कुमारी,ज्योति शाह,रूबी शर्मा,आशा देवी,खुशबू कुमारी,मोनालिसा शाह, बेबी देवी, आशा देवी, काजल कुमारी, रश्मि देवी,मनीषा कुमारी, मीना देवी, ललिता देवी, गुंजा देवी ने भाग लिया।

Previous post राष्ट्रीय लोक अदालत में 1920 मामलों का हुआ निपटारा
Next post कटिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना होने से किसानों को काफी लाभ मिलेगा : तारिक अनवर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial