कटिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना होने से किसानों को काफी लाभ मिलेगा : तारिक अनवर
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कांग्रेस पार्टी के सांसद तारिक अनवर ने का जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील यादव के आवास पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। सांसद तारिक अनवर ने संवाददाता सम्मेलन में सबसे पहले होली की शुभकामनाएं सभी को दिया। सांसद श्री अनवर ने कहा कि कटिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना होने से किसानों को काफी लाभ मिलेगा। मखाना किसान को मखाना का सही-सही कीमत मिल सकेंगा।कटिहार जिले में मखाना की खेती सबसे अधिक होती है। इसलिए कटिहार जिले में मखाना बोर्ड की स्थापना होनी चाहिए। इस कार्य को अमली जामा बनाने के लिए सीमांचल क्षेत्र के सभी सांसद लगे हुए हैं। श्री अनवर ने कहा कि कटिहार में जुट पार्क बननी चाहिए कटिहार में जुट की खेती बड़े पैमाने पर होती आ रही है। इसलिए कटिहार में जुट पार्क की स्थापना हो जाने से यहां के जुट किसान को काफी लाभ मिलेगा। साथ ही बेरोजगारों को रोजगार का बेहतर अवसर मिलेगा। कटिहार में 54 एकड़ जमीन बेकार पड़ा है।उस जमीन का भी सदुपयोग हो जाएगा। सांसद श्री अनवर ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 6 माह में हो जाएगा। इसकी तैयारी पार्टी को कर लेना चाहिए। चुनाव की तिथि से 3 माह पूर्व उम्मीदवारों की घोषणा हो जाने से उम्मीदवार सहित मैनेजमेंट कर्ता को काफी समय मिल जाता है। जिससे उम्मीदवार को काफी लाभ मिलेगा। श्री अनवर ने कहा कि 12 मार्च को बिहार राज्य कांग्रेस कमेटी की बैठक होना है। इस बैठक में सभी महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील यादव, कांग्रेस नेता तौकीर आलम, पूर्व विधायक सुनीता देवी, कांग्रेस नेता पंकज तंबाकू वाला, राजेश मिश्रा सहित दर्जनों कांग्रेस नेता उपस्थित थे।
