दीपावली की तैयारियां जोरों पर, दीप कंडेल बनाने में जुटे कारीगर
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के कालसर पंचायत अंतर्गत भर्रा गांव में प्रकाश का पर्व दीपावली को लेकर आकाशदीप कंडेल का निर्माण कार्य तेज हो गया है। ग्रामीण कारीगर आकाशदीप कंडेल का निर्माण कार्य शुरु कर दिया है। बता दें कि त्यौहार के मद्देनजर ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ लोग अपने हुनर को कारीगरी का रूप देकर त्यौहार में उपयोग में आने वाले आकाशदीप कंडेल का निर्माण कर व्यवसाय की दृष्टिकोण से बाजारों में उसकी बिक्री करते हुए अतिरिक्त लाभ करते हैं। कारीगर रुपेश कुमार ने बताया कि हम जैसे ग्रामीण कारीगरों को त्योहारों का बेसब्री से इंतजार रहता है। बताया कि 5 वर्षों से आकाशदीप कंडेल का निर्माण कर बाजार में बिक्री करते हैं जिससे अच्छी खासी मुनाफा हो जाती है। बताया त्यौहार पर ही कंडेल की मांग व बिक्री होती है। एक कंडेल बनाने में 50 से 100 रुपए का खर्च पड़ता है। जो 150 से 200 रुपए में आसानी से बिक जाता है। बताया हम जैसे कारीगरों द्वारा तैयार की सामग्री का त्यौहार में काफी मांग होता है। साथ ही त्यौहार में जो उपयोग में आने वाली वस्तु है उसी का निर्माण कर हम लोग व्यवसाय करते हैं। मौके पर ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवसायिक दृष्टिकोण से दीपावली के मद्देनजर आकाशदीप कंडेल का निर्माण कर ग्रामीण कारीगरों के द्वारा कर उसकी बिक्री की जाती है। जिससे अच्छा खासा मुनाफा हो जाता है। मौके पर कारीगर रूपेश कुमार की मां गीता देवी ने बताई की बस त्यौहार में ही हम जैसे ग्रामीण कारीगरों की प्रतिभाओं की पूजा होती है। इसी से जो कुछ आमदनी होती है। उसी से हमारा गुजारा चलता है. मौके पर रंग बिरंगी सुंदर बांस की बत्ती व रंगीन प्लास्टिक से निर्मित शुद्ध दीप कंडेल का निर्माण करते हैं। जो त्यौहार के 15 दिन पहले से सामग्री तैयार करने में जुट जाते हैं। बताया जो भी तैयार कंडेल दीप होते हैं, उसकी बिक्री स्थानीय बाजारों में करते हैं।
