स्काउट गाइड छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया आयोजन ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
शिक्षा विभाग के तत्वाधान में भारत स्काउट गाइड जिला के 75 वाँ गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर परविभागिये झंडोतोलन जिला मुख्यालय महेश्वरी एकेडमी कटिहार परिसर में किया गया। विभिन्न स्कूल के स्काउट गाइड छात्र छात्राओं के द्वारा विभिन्न तरह की सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता के निर्देशानुसार इस कार्यक्रम मे सीमा कुमारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी योजना एवं लेखा एवं प्रेम शंकर झा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता मुख्य अतिथि के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया एवं परेड का सलामी मुख्य अतिथि के द्वारा ली गयी।गणतंत्र दिवस के इस उपलक्ष्य में उनके समक्ष सभी बच्चों ने शपथ लिया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने मैं जिला सचिव संजय कुमार , जिला संगठन आयुक्त काशी प्रसाद चौहान, तसनीफ अंसारी प्राचार्य महेश्वरी एकाडमी के द्वारा सभी प्रतिभागी स्कूल एवं मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।इस कार्यक्रम मैं सभी प्रतिभागी स्कूल को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया।इसमे शिक्षिका संगीता सिंह,अर्चना रॉय, प्रेमचंद यादव,जवाहर देव,महतम चौधरी,आशीष रंजन , राजेश कुमार वर्मा,रामबाबू , प्रिया कुमारी, अमित कुमार,प्रियंका मिश्रा,रोहित कुमार ,बिजय शर्मा,कमल चंद्रवंशी, ललन राम, संजय कुमार सिंह,अजय ठाकुर, सायरा खातून,रीना कुमारी,ललन कुमार अन्य स्कूल के शिक्षक – शिक्षका तथा गणमान्य सदस्य आदि मौजूद थे।
More Stories
मनिहारी में भैंस चोरी का विरोध करने पर किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के कमालपुर दियारा में भैंस चोरी करने आए अपराधियों ने विरोध...
फलका बाजार में टायर ब्लास्ट, गैरेज कर्मी गंभीर रूप से घायल
मो0 काजु (फलका) फलका बाजार में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली के टायर में हवा भरने...
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मातम।
मो0 काजु ( फलका) कोढ़ा थाना क्षेत्र के बसगरहा गांव के समीप बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक...
फलका में 27 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, संचालक गिरफ्तार
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक मोड़ के समीप गुरुवार को प्रशासन और पुलिस की...
स्कूल में प्रधानाध्यापिका गायब, बच्चों के भोजन पर भी सवाल जिला परिषद के निरीक्षण में तारापुर प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था को बताया कटघरे में।
मनोरंजन साहा (बारसोई) बारसोई जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के पंचायत शिवनंदपुर स्थित तारापुर प्राथमिक विद्यालय में जिला परिषद सदस्य गुलजार...
जनसंपर्क अभियान चलाकर सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने सुनीं लोगों की समस्याएं
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के हसनगंज, कवैया, तिनगछिया सहित विभिन्न गांवों में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद...
