November 14, 2026

सुशील मोदी के निधन से भाजपा कार्यकर्ता मर्माहत : सीमा झा

Read Time:2 Minute, 27 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रीमती सीमा झा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने प्रेस वार्ता में बताया कि वैसे तो सुशील मोदी छात्र जीवन से काफी जुझारू ओर कर्मठ रहे है। उन्होंने कई आंदोलनों में हिस्सा लिया। लेकिन सबसे अहम भूमिका उन्होंने बिहार को जंगल राज से मुक्ति दिलाने में मुखर आवाज बने। उन्होंने 90 के दशक से बिहार ओर बिहारियों की रक्षा के सड़क से सदन तक एक वीर योद्धा की भुमिका में रहे। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, नितीश कुमार सरकार में महिलाओं के लिए भी पचास प्रतिशत आरक्षण के प्रबल समर्थक रहे।साथ ही जब विपक्ष के भुमिका में थे तो शराबबंदी कानून का खुले तौर पर राजनीति परिदृश्य से बाहर जा के समर्थन किया। इनके निधन से पूरा बिहार शोकाकुल है। साथ ही भाजपा का हर कार्यकर्ता मर्माहत है। जिसकी पुर्ति निकट भविष्य में तो सम्भव नही है ऐसा लगता है। मानो बिहार की राजनीति में एक शुन्य स्थापित हो गया है। जिला उपाध्यक्ष शोभा जयसवाल, रंजना झा, सविता शर्मा, प्रियंका सिंह, सुनीता देवी, पिंकी चौधरी, गुड़िया शर्मा, पूजा शर्मा, पूजा पासवान,कृति अग्रवाल, पूनम सिंह,वार्ड पार्षद निशा कुलकर्णी, समाजसेवी नूतन कुमारी,आभा कुमारी, प्रतिमा, सीमा श्रीवास्तव, बेला अग्रवाल, मंजू महलदार, मजू राय, सरिता जैसवाल, दीपक गुप्ता, मंडल अध्यक्ष निलेश ठाकुर, अमित शाह, रितेश सिन्हा आदि ने भी शोक व्यक्त किया।

Previous post वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे पर रेडक्रॉस ने आयोजित किया शिविर निःशुल्क हृदय जांच शिविर का आयोजन
Next post जनसंख्या समाधान फाऊंडेशन उत्तर बिहार महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष बनी छाया तिवारी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial