मनिहारी में अग्निशमन विभाग का जागरूकता अभियान, दिवंगत कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
कटिहार जिले में 14 से 20 अप्रैल तक चल रहे अग्निशमन जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को मनिहारी अग्निशमन कार्यालय परिसर में ड्यूटी के दौरान दिवंगत कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। विशेष परेड आयोजित कर दो मिनट का मौन रखा गया तथा पिन फ्लैग धारण किया गया। इसके बाद अनुमंडल अस्पताल व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डेमो के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मियों और आम लोगों को आग से बचाव की जानकारी दी गई। अग्निशमन पदाधिकारी रामाशीष प्रसाद ने बताया कि लोगों को आपात स्थिति में धैर्य रखते हुए सही कदम उठाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। मौके पर गोविंद प्रसाद, अरविंद कुमार,दिलीप कुमार, रानी कुमारी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।
More Stories
अंबेडकर जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
बारसोई (डेस्क) डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सोमनाथ प्रमाणिक...
मनिहारी में धूमधाम से मनी डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती, निकली भव्य झांकी।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गई। अम्बेडकर...
अमदाबाद में पारंपरिक विधि से संपन्न हुई चरक ऋषि पूजा, जुटी श्रद्धालुओं की भीड़
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अमदाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के बाजार स्थित चरक स्थल पर चरक ऋषि की पूजा पारंपरिक विधि-विधान...
बाइक चोरी करते युवक गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला चौक स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने मंगलवार को सब्जी मंडी के पास एक मोटरसाइकिल...
बाबा विशु राउत मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू, दंगल
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड के जरलाही पंचायत अंतर्गत मलिनिया मजदिया ढाला के समीप स्थित बाबा विशु राउत मंदिर प्रांगण...
भव्य कलश शोभायात्रा के साथ बिषहरी मंदिर शिलान्यास महायज्ञ की शुरुआत
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड के बल्थी महेशपुर गांव स्थित पुरानी काली मंदिर परिसर में मंगलवार को बिषहरी मंदिर शिलान्यास...
