भाजपा के लाभार्थी सम्मेलन सह जनसंपर्क अभियान का हुआ आयोजन ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के केलाबाड़ी गांव स्थित प्रखंड प्रमुख नीलू देवी आवास परिसर में भारतीय जनता पार्टी का लाभार्थी सम्मेलन सहज जन संपर्क अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी शामिल हुए। मौके पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल सहित प्रखंड व जिला से भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्तागण मौजूद रहे।लाभार्थी सम्मेलन कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार मंडल ने किया। साथ ही कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा के जिला महामंत्री प्रशांत कुमार झा ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भारत सरकार के कैलाश चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभ लेने वाले जैसे शौचालय, गैस कनेक्शन, कृषि आदि के लाभ लेने वाले लाभार्थी इस सम्मेलन में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र का विकास के साथ साथ देश का विकास हो रहा है। देश आगे बढ़ रहा है भारत विश्व गुरु बनेगा। साथ ही कहा कि 2024 के चुनाव में फिर से मोदी को ला कर अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करेंगे। इस मौके पर कृषि मंत्री ने बुजुर्ग व पार्टी कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर सम्मानित करते हुए केंद्र सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। मंत्री कैलाश चौधरी ने कार्यकर्ता से अपील किया कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में कटिहार रिकॉर्ड मत से जीते इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से ही एकजुट हो जाना चाहिए। साथ ही सभी कार्यकर्ता गांव में केंद्र सरकार की सभी उपलब्धियों व योजनाओं से लोगों को अवगत कराएं ताकि लोगों को केंद्र सरकार की मिलने वाली योजना का पता चले। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, मुकेश श्रीवास्तव, ज्योतिष कांत कुँवर, महेंद्र प्रसाद मंडल, समाजसेवी गौतम कुमार, उत्तम कुमार सहित प्रखंड व जिला से आए भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्तागण आदि मौजूद रहे।
