सिक्कट गाँव के निःसहाय लोगों के बीच कम्बल वितरण
प्रवीण कुमार(कटिहार)
हाड़ काँपती ठंड के कहर में समाज के अंतिम पंक्ति ने गुजर बसर कर रहे लोगों का जीना मुहाल हो जाता है।लायंस क्लब कटिहार द्वारा आज सेमापुर के सिक्कट पंचायत जे बोरोपार गांव के स्कूल के प्रांगण में गाँव के निःसहाय लोगों के बीच कम्बल वितरण किया गया। वितरित करते हुए लायंस क्लब के अध्यक्ष नरेश साह एवं सचिव आलोक सिंहा ने कहा कि शीतलहरी के प्रकोप से सभी वर्ग के लोगों का जीना मुहाल है। ऐसी परिस्थिति में समाज के वंचित लोगों की देखभाल करना हम सभी का कर्तव्य है। क्लब के पूर्व अध्यक्ष लायन कृष्ण प्रसाद गुप्ता, संतोष गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष विनय परमार ने कहा कि सेमापुर के बोरोपार, सिक्कट, तेरसी, उरांव टोला, छोटी कजरा गाँव के 60 परिवारों के बीच कंबल वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष ठंड में 1000 से अधिक कंबल वितरित किया जाता है। अबतक 200 से ज्यादा कंबल वितरित किया जा चुका है। उपाध्यक्ष लायन लक्ष्मी गुप्ता एवं टेमर ज्योत्सना साह ने कहा कि इस ठंड में जहां लोग रजाई से निकल नही रहे वहाँ संस्था के सदस्यों ने निःसहाय लोगों की सुधि ली है। उन्होंने कहा कि जल्द ही गांव चिन्हित कर और कंबल वितरित किया जाएगा। क्लब के पीआरओ लायन प्रिया गुप्ता ने कहा कि इस मौके पर समाजसेविका पम्मी चौधरी एवं सरपंच जायप्रकाश यादव के साथ दयानन्द यादव, विश्वनाथ चौधरी, सिकंदर पंडित, बुलबुल हांसदा आदि सहित ग्रामीण उपस्थित थे सभी ने संस्था को साधुवाद दिया।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
