15 मई को शिक्षा न्याय संवाद की तैयारी के लिए बैठक
प्रवीण कुमार(कटिहार)
जिला कांग्रेस की ओर से कार्यकारी जिला अध्यक्ष सौरभ कुमार के अगुवाई में मिर्चाईबारी स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव राजस्थान के सह प्रभारी कोढ़ा की पूर्व विधायक पूनम पासवान ने कहा कि 15 मई को आयोजित शिक्षा न्याय संवाद की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से संपन्न होगा। उन्होंने आम जनमानस से आग्रह किया कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में अपनी सहभागिता दें। उन्होंने कहा कि राज्य के लगभग 70 विधानसभा क्षेत्र में हो रहा है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित राष्ट्रीय स्तर के कई नेता कार्यक्रम में उपस्थित होकर लोगों से रूबरू होंगे। जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ कुमार ने कहा कि कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र में चंदवा पंचायत अंतर्गत कालीघाट संथाली टोला में कार्यक्रम आयोजित है। लोगों में बहुत उत्साह है। पार्टी की ओर से इस पूरे कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने की जिम्मेदारी पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम राय को दी गई है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव पश्चिम बंगाल के सह प्रभारी झारखंड के पूर्व विधायक अंबा प्रसाद होगी। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम राय ने कहा की राहुल गांधी युवाओं के भागीदारी को लेकर लगातार चिंतित हैं।उनसे संवाद कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में स्थानीय युवा एवं आम लोगों से खुलकर अपनी बात रखेंगे।इस प्रेस वार्ता में जिला महासचिव मशरुर आलम कोढ़ा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अमरजीत यादव रामकुमार मुर्मू प्रशांत यादव भानु प्रताप सिंह मुरारी दास मौजूद रहे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
