November 8, 2026

पदमपुर में छह महीने से गिरा ट्रांसफार्मर, किसानों का फूटा आक्रोश ।

Read Time:3 Minute, 43 Second

(हसनगंज डेस्क)

हसनगंज प्रखंड स्थित पदमपुर गांव के समीप बहियार में बिजली विभाग की लापरवाही का आलम यह है कि पिछले छह महीनों से एग्रीकल्चर ट्रांसफॉर्मर खेत में गिरा हुआ है, लेकिन विभाग द्वारा अब तक इसे ठीक करने की कोई पहल नहीं की गई है। खेती ग्रामीणों की आजीविका का मुख्य साधन है, ऐसे में कृषि कार्यों में किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि पिछले कई महीनों से खेतों में हाई टेंशन तार भी टूटकर पड़े हैं, जो कभी भी गंभीर हादसे का कारण बन सकते हैं। खेतों में गिरे इन तारों के कारण आसपास के लोगों की सुरक्षा पर लगातार खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि छह महीने पहले इसी क्षेत्र में बिजली तार की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो चुकी है, बावजूद इसके विभाग ने स्थिति सुधारने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है।किसानों का विरोध प्रदर्शनएग्रीकल्चर ट्रांसफॉर्मर के पास एकत्रित होकर दर्जनों किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। स्थानीय किसान बरुण कुमार शर्मा, जानकी देवी, मदन कुमार, अनिल कुमार, बसंत कुमार, गुड़िया देवी, बेबी देवी, रीना देवी, कल्पना देवी, निर्मल कुमार, चिराग कुमार सहित कई ग्रामीणों ने विभाग की मनमानी पर नाराज़गी जताई।किसानों ने कहा कि मौखिक शिकायतों और फोन के माध्यम से कई बार विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।डीजल पर पटवन करने को मजबूर किसानबिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण किसान महंगा डीजल खरीदकर खेतों की सिंचाई करने को मजबूर हैं, जो उनके लिए आर्थिक रूप से भारी पड़ रहा है। कई किसानों ने बताया कि उन्हें 2 से 3 किलोमीटर दूर से कच्चे तार खींचकर सिंचाई करनी पड़ रही है, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।सरकारी दावों की खुली पोलग्रामीणों ने कहा कि जहां सरकार किसानों के खेतों तक सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने का दावा करती है, वहीं धरातल पर बिजली विभाग की लापरवाही इन दावों को खोखला साबित कर रही है।ग्रामीणों की मांगआक्रोशित किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ग्रामीणों की मुख्य मांगे खेतों में गिरा एग्रीकल्चर ट्रांसफार्मर तुरंत दुरुस्त किया जाए। बोरिंग तक बिजली कनेक्शन बहाल किया जाए। टूटे हुए हाई टेंशन तारों को ठीक किया जाए। इस संबंध में विद्युत कनीय अभियंता ने बताया कि विभाग जल्द टीम भेजकर जांच कराएगा।

Previous post ई-किसान भवन में प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न।
Next post ठंड से ठिठुर रही निस्सहाय बुजुर्ग महिला को पुलिस ने दिया कम्बल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial