June 25, 2026

मनिहारी में रक्तदान और नेत्र जांच शिविर आयोजित, 51 लोगों ने किया रक्तदान

Read Time:1 Minute, 13 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी युवा मंच के तत्वावधान में रविवार को अग्रेसन भवन में विशाल रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया और युवाओं की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में स्वास्थ्य और सेवा भावना को प्रोत्साहित करते हैं।शिविर में 51 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जिसमें युवाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। प्रमुख रक्तदाताओं में कुमार गौरव, हरि अग्रवाल, योगेंद्र चौधरी, प्रिंस गुप्ता, सौरव सेतु सहित कई समाजसेवी शामिल रहे। वहीं, नेत्र जांच शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सैकड़ों लोगों की आँखों की जाँच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया।

Previous post लंबित कांड में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
Next post मनिहारी पुलिस ने 52 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, एक फरार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial