रेल कर्मियों को स्वच्छता संबंधित दिलायी शपथ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार रेल मंडल अंतर्गत चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत रेलमंडल में प्रत्येक दिन कुछ न कुछ कार्यकर्म आयोजित हो रहे है। जिसका विधिवत शुरुआत रेल प्रशासन द्वारा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित रेल परिसर से सभी रेल अधिकारियों और रेल कर्मियों को स्वच्छता संबंधित शपथ दिलाते हुए की गई थी। डीआरएम सुरेंद्र कुमार ने बताया की रेल मंत्रालय के निर्देश पर कटिहार रेल मंडल में 16 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित होगा। जिसके तहत रेल मंडल में प्रत्येक दिन साफ सफाई से संबंधित अलग-अलग कार्यक्रम , प्रतियोगिता आदि आयोजित हो रही है । डीआरएम श्री कुमार ने सभी रेलकर्मियों और आम लोगो से अपील किया कि हम सब मिलकर स्वच्छ भारत के लिए एकजुट होकर स्वच्छता पखवाड़ा में हिस्सा लेते हुए इस पखवाड़े को सफल बनाएं और आगामी 1 अक्टूबर को एक घंटा का श्रम दान करते हुए अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
