May 31, 2026

बीएलटीएफ की बैठक आयोजित की गई।

Read Time:1 Minute, 46 Second

डंडखोरा (अशोक कुमार)

डंडखोरा प्रखंड मुख्यालय के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश की अध्यक्षता में बीएलटीएफ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा.प्रदीप कुमार,बीएचएम भावेश रंजन रंजन,डब्ल्यूएचओ मोनिटर सीमा नाहिद सहित कई अन्य स्वास्थ्य कर्मी थे। बीडीओ ने टीकाकरण अभियान की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान डब्ल्यूएचओ मोनिटर सीमा नाहिद ने टीकाकरण कार्य में आशाकर्मियों द्वारा लापरवाही बरते जाने की शिकायत करते हुए कहा कि सर्वे नहीं होने से टीकाकरण का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा नहीं होता है।इसलिए जिले में प्रखंड का स्थान काफी नीचे है। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को लापरवाही बरतने वाली आशा दीदियों के विरुद्ध कारवाई करते हुए चार दिनों के भीतर सर्वे पूरा कराने,बीएलटीएफ की बैठक नियमित आयोजित करने, रिफ्यूजल वाले गांवों में जागरुकता लाने के लिए अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया गया।मौके पर बीएंडएमई अजित कुमार, बीसीएम शंभू कुमार,रवि प्रकाश,विकास कुमार सहित कई अन्य मौजूद थे।

Previous post जनता दरबार में चार मामले का निपटारा।
Next post ट्रेन की चपेट में आने से दो मजदूर की मौत।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial