ट्रेन की चपेट में आने से दो मजदूर की मौत।
डंडखोरा (अशोक कुमार)
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार – बारसोई रेलखंड के डंडखोरा एवं सोनैली रेलवे स्टेशन के बीच सोती गांव के समीप रेलवे लाइन पार करने के क्रम में ट्रेन के चपेट में आने से दो व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना की सूचना डंडखोरा थाना को दिया। सूचना पाकर एएसआई अमलेंदु कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते रात में ट्रेन से कट कर दो लोगों की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि शव की पहचान कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कंटिया गांव के निवासी 22 वर्षीय गणेश कुमार राय पिता मसरू राय और 35 वर्षीय कालीचरण राय पिता स्व किशोरी राय के रूप में पहचान हुआ है ।दोनों एक ही गांव के निवासी थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पीड़ित परिजन उमा देवी ने थाना में आवेदन देखकर बताया है कि मेरा पुत्र 22 वर्षीय गणेश कुमार राय साथ में गांव के ही कालीचरण राय मजदूरी करने के लिए गया हुआ था ।शाम में लौट के क्रम में कटिहार सिलीगुड़ी रेलवे ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई।
More Stories
विधान पार्षद एवं भुवन सहित पांच चुने गए चैम्बर कॉ- आप्सन
( कटिहार|डेस्क) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कटिहार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की हुई बैठक...
हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार...
एनएच-31 पर कुरसेला पुलिस का विशेष वाहन जांच अभियान, संदिग्ध वाहनों की हुई जांच
(राजशेखर जयसवाल) कटिहार-पूर्णिया-भागलपुर सीमा क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-31 पर कटरिया पिकेट के समीप कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व...
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
