June 22, 2026

महाराष्ट्र के भुसावल में कुरसेला निवासी मजदूर का शव कुएं से बरामद, देवीपुर गांव में कोहराम

Read Time:3 Minute, 23 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव के मुन्ना राय की मौत की खबर बुधवार को सामने आते ही पूरे गांव में मातम फैल गया। सुबह करीब 10 बजे मृतक के भाई चंदन राय ने फोन कर परिवार को सूचित किया कि मुन्ना राय का शव भुसावल में एक कुएं से बरामद किया गया है।मालूम हो कि मुन्ना राय शुक्रवार को ठेकेदार देवीपुर निवासी प्रमोद साह, उसके साले व एक अन्य व्यक्ति के साथ महाराष्ट्र के भुसावल में मकान निर्माण में मजदूरी का कार्य करने गया था। रविवार को सभी मजदूर वहां पहुंचे, लेकिन सोमवार की अहले सुबह से ही मुन्ना राय अचानक लापता हो गया। परिजन लगातार फोन करते रहे, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था।इसी बीच परिजनों द्वारा जब ठेकेदार प्रमोद साह से पूछताछ की गई, तो उसने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि हो सकता है ट्रेन पकड़ कर वापस घर लौट गया हो, बुधवार तक पहुंच जाएगा। लेकिन बुधवार सुबह चंदन राय को ठेकेदार का फोन आया कि मुन्ना राय का शव उनके डेरा से करीब 5 किलोमीटर दूर एक कुएं में मिला है।परिवार ने लगाया हत्या का आरोप:-मृतक की पत्नी किरण देवी, चाचा इंदेश्वरी राय, भाई सुभाष राय सहित परिजनों ने आशंका जताई कि मृत्यु सामान्य नहीं है, बल्कि हत्या की गई है।परिजनों का आरोप है कि महाराष्ट्र जाने के दौरान ट्रेन में मोबाइल चार्ज को लेकर ठेकेदार प्रमोद साह और उसके साले से विवाद हुआ था। दोनों ने मुन्ना राय पर चार्जर चोरी का आरोप लगाया था और धमकी दी थी कि “रेलवे पुलिस को सौंप देंगे।परिजनों का कहना है कि इसी विवाद के कारण ठेकेदार और उसके साले ने मिलकर मुन्ना राय की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया होगा। परिवार ने प्रशासन से गंभीरता से जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।परिजनों का विलाप अब 6 बच्चों का पालन-पोषण कैसे होगा:-मृतक की पत्नी किरण देवी का रो–रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि मेरे 6 छोटे-छोटे बच्चों का अब सहारा कौन है हम सब बर्बाद हो गए।जानकारी के अनुसार मुन्ना राय के शव को भुसावल पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।

Previous post तनिष्का ट्रेडिंग का उद्घाटन में पहुंचे मुख्य पार्षद प्रतिनिधि संजीव कृष्णन
Next post प्राथमिक विद्यालय खौरा में छात्र-छात्राओं के लिए बैंच डेक्स की व्यवस्था नहीं रहने से ठंड में हो रही है परेशानी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial