June 22, 2026

तनिष्का ट्रेडिंग का उद्घाटन में पहुंचे मुख्य पार्षद प्रतिनिधि संजीव कृष्णन

Read Time:2 Minute, 8 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

प्रखंड मुख्यालय सह कोशी कॉलोनी के सामने एसएच-77 स्थित विजेता कॉम्प्लेक्स में बुधवार को तनिष्का ट्रेडिंग का विधिवत उद्घाटन नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि संजीव कृष्णन उर्फ गुड्डू यादव द्वारा किया गया। रिबन कटिंग के साथ उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी।दुकान के संचालक पंकज कुमार मंडल ने बताया कि कुरसेला परिक्षेत्र में बेहतर गुणवत्ता वाले टाइल्स, पाली ग्रेनाइट, चारकोल सहित अन्य निर्माण सामग्री की उपलब्धता को लेकर लंबे समय से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती थी। भवन निर्माण कार्यों में बढ़ती आवश्यकताओं को देखते हुए ही इस प्रतिष्ठान की शुरुआत की गई है, ताकि लोगों को सभी उत्पाद एक ही स्थान पर सहजता से उपलब्ध हो सकें।मुख्य पार्षद प्रतिनिधि संजीव कृष्णन ने कहा कि कुरसेला में टाइल्स की बेहतर वैरायटी के लिए लोगों को अब तक दूर-दराज जाना पड़ता था। “तनिष्का ट्रेडिंग के खुलने से अब यह आवश्यकता स्थानीय स्तर पर ही पूरी हो सकेगी, जिससे लोगों को समय और धन दोनों की बचत होगी।उद्घाटन समारोह में कई स्थानीय गणमान्य नागरिक, व्यावसायिक प्रतिनिधि तथा क्षेत्रवासी मौजूद रहे। प्रतिष्ठान खुलने से क्षेत्र की भवन निर्माण संबंधी जरूरतों में बड़ी सुविधा होने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।

Previous post बल्दियाबाड़ी में चचेरे भाई पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने कांड दर्ज कर शुरू की छापेमारी
Next post महाराष्ट्र के भुसावल में कुरसेला निवासी मजदूर का शव कुएं से बरामद, देवीपुर गांव में कोहराम
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial