November 12, 2026

मनिहारी में छठ व्रतियों ने गंगा स्नान कर पारंपरिक कद्दू भात की सेवन की

Read Time:1 Minute, 17 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

छठ महापर्व की शुरुआत मंगलवार को मनिहारी में छठ व्रती महिलाओं द्वारा गंगा स्नान कर पारंपरिक रूप से की गई। व्रतियों ने कद्दू-भात, चने की दाल और लौकी की सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया, जिसे पूरे परिवार ने साझा किया।छठ महापर्व की विशेषता है कि व्रत के दौरान लहसुन और प्याज का त्याग कर दिया जाता है, और शुद्धता का पालन करते हुए पारंपरिक भोजन का प्रसाद ग्रहण किया जाता है। मंगलवार को लौकी की सुपाच्य सब्जी, अरवा चावल, और चने की दाल से छठ महापर्व का आगाज़ होता है, जो व्रतियों के शरीर को खरना पर्व के उपवास के लिए तैयार करने में सहायक होता है।बुधवार को खरना के उपवास में व्रती दिनभर निर्जला रहते हैं और संध्या में खरना का प्रसाद ग्रहण करते हैं। भोजपुरी समुदाय में इसे “संझवत” के नाम से भी जाना जाता है।

Previous post दो दिन बाद मिली लापता बच्ची लवली का शव, नेहा की तलाश जारी
Next post चार दिवसीय महापर्व छठ पर्व नहाय खाय के साथ ही शुरुवात
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial