November 12, 2026

प्रखंड स्तरीय प्रधानाध्यापक के साथ बिईओ ने किया बैठक।

Read Time:2 Minute, 41 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

आकांक्षी प्रखंड बलरामपुर में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के अध्यक्षता में प्रखंड के सभी प्रधानाध्यापक के साथ बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बालिकाओं के नामांकन, जो बच्चियां स्कूल से वंचित हैं और जो अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ कर घर पर रहती हैं ,उनको स्कूल से जोड़ने हेतु समृद्धि कार्यक्रम के अन्तर्गत उनको स्कूल से जोड़ने हेतु पंचायत स्तर पर मुखिया और वार्ड सदस्य के सहयोग से उनकी स्कूल वापसी की जाए और प्रधानाध्यापक उनकी सूची तैयार करे और अपने स्कूल में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन कर ,अपने पंचायत स्तर के प्रतिनिधि को जोड़ कर इस कार्य को सत प्रतिशत पूर्ण करें। इस बैठक में जिला प्रतिनिधि पीरामल फाउंडेशन एबीसी टीम के मनीष सिंह द्वारा प्री मेट्रिक के छात्राओं को सत प्रतिशत छात्रवृत्ति मिले और इस योजना पर विस्तृत रूप से जानकारी दी ओर जोड़ दिया गया कि सभी को सत प्रतिशत छात्रवृत्ति मिले। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि इस छात्रवृत्ति योजना और समृद्धि कार्यक्रम से सभी छात्राएं को लाभ मिल पाएगा और वैसी बच्चियां जो स्कूल छोड़ चुकी हैं उनकी वापसी सत प्रतिशत हो सकेगी तथा प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि वे अपने स्कूल में नामांकन और अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी को जरूर करें और अपने पंचायत स्तर के प्रतिनिधि को भी आमंत्रित करें। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि स्कूल पहले ही छात्राओं को छात्रवृत्ति में लगने वाले दस्तावेज के बारे में जानकारी दे ताकि फॉर्म भरते समय कोई परेशानी न हो और छात्रवृत्ति योजना के बारे में कक्षा में विस्तृत रूप से जानकारी दे। इस कार्यक्रम में गांधी फेलो अक्षत विश्वकर्मा की अहम भूमिका रही।

Previous post प्रेमिका के मां और पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Next post ड्यूटी के दौरान तबीयत खराब होने से बीएसएफ जवान की मौत, छाया मातम।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial